अमरोहा। वोटर बनने के लिए आपके पास एक मौका और है। पोलिंग सेंटर में 25 नवंबर को विशेष अभियान लगेगा। ऐसे में निर्धारित प्रारूप पर फॉर्म जरूर जमा कर दें। ताकि वोटर लिस्ट में नाम दर्ज हो जाए।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। इसमें नया वोटर, नाम में अशुद्धि, मृतकों का नाम हटाने समेत अन्य आवेदन लिए जा रहे हैं। ऐसे किशोर-किशोरी जो एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूरी करेंगे वह लोग भी फॉर्म जमा कर सकते हैं। उनको आयु प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। निर्वाचन आयोग का मकसद है कि अधिक संख्या में लोग वोटर बन सके और मतदान में भागीदारी निभाएं। इसके लिए 25 नवंबर को विशेष अभियान का कैंप लगना है। उस दिन पोलिंग सेंटर में बीएलओ मौजूद रहेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भ्रमण करेगी। ऐसे में पात्र लोग निर्धारित प्रारूप पर आवेदन दे दें। हालांकि 30 नवंबर तक फॉर्म जमा करने का मौका है।