फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दीपक ने गोल्ड मेडल जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। 65वीं राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चांदपुर से दीपक कुमार ने गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। सिंह ताइक्वांडो एकेडमी के कोच जीवन सिंह ने बताया कि फैजावा में 23 से 27 सितंबर तक संपन्न हुई 65वीं राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दीपक कुमार ने स्वर्ण पदक जीत कर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपनी जगह बना ली है। दीपक कुमार ने जूनियर 51 केजी से 55 केजी भार में उत्तर प्रदेश से एसजीएफआई स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता में मनोज कुमार व मोहित कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। जिला बिजनौर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव राजू राजपूत, ऋषिपाल सिंह, रवि कुमार, इजहार अहमद, साकिब, मनोज कुमार, डा. सुशील आदि ने शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें