फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने से टूटा पड़ा बिजली का खंभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली। कोतवाली क्षेत्र हसनपुर के गांव हाकमपुर में बिजली के टूटे खंभे से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यहां राम वीर के घर के सामने लगा बिजली का खंभा तीन महीने से टूटा पड़ा है। लकड़ी के डंडे के सहारे गांव में बिजली आपूर्ति हो रही है। तार भी नीचे लटके पड़े हैं जिससे ग्रामीणों में अनहोनी की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बुरावली बिजली घर पर खंभा लगवाने की मांग की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। गांव के दिनेश, सुरेश, लटूर, धर्मेंद्र, छत्रपाल, विजय प्रधान आदि ग्रामीणों ने एसडीओ हसनपुर को प्रार्थना पत्र देकर खंभा लगवाने और टूटे तारों की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें