फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी/एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। सवर्ण एवं पिछड़ी जाति संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को एससी/एसटी एक्ट के विरोध में नगर में रैली निकाली। भारत बंद का नगर में मिलाजुला असर रहा। रैली निकालने से पहले कार्यकर्ताओं ने नगर के अधिकांश इंटर कॉलेजों को बंद कराया। इसके बाद कार्यकर्ता मुरादाबाद मार्ग स्थित रानीबाग पुलिस चौकी के पास एकत्र हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व मास्टर विनोद कुुमार, क्षत्रिय महासंघ के नगराध्यक्ष नागेश्वर दयाल गहलौत, भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष टीकम सिंह फौजी, हिंदू जागरण मंच के अवधेश सिंह, सर्व ब्राह्ममण महासभा के जिला महामंत्री गजेंद्र शर्मा, सैनी स्वाभिमान मंच के अध्यक्ष नवीन सैनी, श्री राजूपत करणी सैनी के जिलाध्यक्ष ठाकुर आदित्य सिंह चौहान, गणेश चौथ समिति के अध्यक्ष विजय कुमार जैन कर रहे थे। रैली में बड़ी संख्या में सवर्णों और पिछड़ी जाति के लोगों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि केेंद्र सरकार अयोध्या में विवादित भगवान श्रीराम के मंदिर को तो अध्यादेश लाकर आज तक निर्माण करा नहीं सकी है और न ही घोषणा करने के बाद भी कश्मीर से धारा 370 को खत्म किया जा चुका है। पर केंद्र की भाजपा सरकार ने केवल अपने निहित स्वार्थों की सिद्धि के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश को निष्प्रभावी कर एससी/एसटी एक्ट अध्यादेश लाकर नया कानून बना दिया है। उनमें भारी असंतोष है। कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंचे और पीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कुंवर वीरेंद्र कुमार सिंह को सौंपा। करीब एक दर्जन संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपे है। प्रदर्शनकारियों में डा. दीप सौरभ, डा. मनोज प्रताप सिंह, डा. वीके सिंह, अमित गुर्जर, डा. समरदेव शर्मा, अनिल कुमार सिंह, राजीव कुमार, अनिलपाल, दयानंद फौजी, डा. आरके चौहान, डा. जितेंद्र चौहान, अखिलेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान दुष्यंत चौहान, मास्टर श्याम सिंह, डा. गजेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन

उधर, अफजलगढ़ और रेहड़ में एससी/ एसटी एक्ट के विरोध में भारत व्यापी बंद का क्षेत्र में मिला जुला असर रहा। एक्ट के कठोर प्रावधान को लेकर लोगों में रोष है। कासमपुरगढ़ी में बंद पूर्णतया सफल रहा। व्यापारियों ने दोपहर दो बजे तक व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रख भारत बंद को पूर्ण समर्थन दिया है। संदीप वर्मा, टिंकू वर्मा, हरिराज राणा, सतीश गुप्ता आदि व्यापारियों ने कहा कि आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए। उधर रेहड़, बादिगढ़ , कल्लूवाला आदि में बंद का मिलाजुला असर रहा।
विज्ञापन

बढ़ापुर में एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में बृहस्पतिवार को भारत बंद का कोई असर नहीं पड़ा। रोजमर्रा की तरह कस्बे के बाजार व दुकानें खुली रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें