रूखालू। ग्रामीण क्षेत्र में भी रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर दीर्घायु की कामना की और भाइयों ने बहनों को रक्षा का वचन दिया। भाइयों को राखी बांधने आने वाली बहनों की भारी तादाद के चलते मुख्य सड़कों पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की भीड़ रही। इसके चलते जगह-जगह जाम के हालात बनते रहे। मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उधर, फलों की दुकानों पर ग्राहकों की बड़ी आमद को देखकर दुकानदारों के चेहरे खिले रहे । सुबह शुरू हुई बरसात देर तक होती रही लेकिन बारिस में भीगती हुई बहनों के इरादों को नहीं डिगा सकी। भाइयों के घर जाकर बहनों ने कलाई पर राखी बांधी। भाइयों ने उपहार देकर रक्षा का वचन दिया।