फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर युवक का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने एक युवक पर हमला बोल दिया। दोनों युवकों ने युवक के सिर पर ईट बरसाई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। पीड़ित युवक ने दोनों युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है। जानकारी के अनुसार हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवाला रोड़ पर विनय पुत्र रामसिंह का परिवार रहता है। रविवार को टीटू पुत्र गनपत और बिंटू ने पुरानी रंजिश को लेकर विनय के घर पर धावा बोल दिया। जब विनय ने इसका विरोध किया तो टीटू और गनपत ने विनय के सिप पर ईंट से प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विनय को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। पीड़ित विनय की तहरीर पर दोनों के खिलाफ एनसीआर दर्ज हो गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें