फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला में पवन रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जेएस हिंदू इंटर कालेज में भूजल सप्ताह के तहत गोष्ठी और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें छात्र छात्राओं ने अपनी कला के माध्यम से भूजल संरक्षण का महत्व बताया तो गोष्ठी में भूजल संरक्षण को तार्किक ढंग से रखा गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे पवनपाल और द्वितीय स्थान लाने वाले रवि को प्रधानाचार्य गजेंद्रपाल सिंह ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। गोष्ठी में प्रधानाचार्य ने कहा कि समय रहते भूगर्भ जल के महत्व को नहीं समझा गया तो भविष्य में बड़ा जल संकट पैदा होगा। इसलिए बिना जरूरत के जल दोहन नहीं किया जाना चाहिए। इसके अलावा अधिक से अधिक पौधरोपण को भी उन्होंने समय की जरूरत बताया। संचालन डॉ. शिव शंकर यादव ने किया। इस दौरान डॉ. रणवीर सिंह, अनिल कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, शंभूनाथ कश्यप, पिंकी, राज, प्रियांशी, शिवानी, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें