हसनपुर। शिवसेना कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। कहा गया कि शिवसेना सभी सीटों पर आगामी लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। नगर की राजपूत कॉलोनी में निधि त्यागी के आवास पर हुई बैठक को संबोधित करते हुए मंडल उप प्रमुख राजपाल तूफानी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करें और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। इस दौरान वेद प्रकाश यादव, राजकुमार सागर, अतुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।