अमरोहा। मुन्नी देवी राजकीय महिला चिकित्सालय में रखा जेनरेटर शोपीस बनकर रह गया है। बिजली जाने के बाद प्रसव के लिए लाई गई महिलाओं के परिजनों को वार्ड में परेशानी उठानी पड़ रही है। शनिवार को करीब एक घंटे तक बिजली नहीं आने की वजह से महिलाओं के तीमारदार हाथ के पंखे से हवा को मजबूर हो गए। लेकिन तैनात स्टाफ ने जेनरेटर चलवाने की जरूरत नहीं समझी। इधर गर्भवती महिलाओं के परिजन वार्ड में पंखा हिलाते रहे। उधर अस्पताल का स्टाफ इंवर्टर के जरिए आराम से पंखे की हवा में बैठा रहा। इस दौरान स्टाफ के लोगों ने जेनरेटर चालू करवाने की जरूरत नहीं समझी।