अमरोहा। जनपद अमरोहा बार एसोसिएशन ने अपना चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है। इसके मुताबिक सूचि का प्रकाशन 12 जुलाई को जबकि आपत्तियों का निस्तारण अगले दिन किया जाएगा। बार अध्यक्ष अफसर शाह खां ने बताया कि नामांकन 18 व 19 जुलाई को होंगे और इनकी जांच अगले दिन की जाएगी। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को नाम वापसी के बाद चुनाव 28 जुलाई को होगा। जबकि मतों की गिनती 30 जुलाई को की जाएगी। इस मौके पर एसोसिएशन की बैठक में सदस्यता ग्रहण करने पर मुनव्वर रजा का स्वागत किया गया। इस दौरान वीपी माथुर, केके गुप्ता, अली इमाम रिजवी, दिनेश चौहान, गजेंद्र सिंह, मोहम्मद इकबाल खां, मंसूर अहमद आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।