रूखालू। कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा में सीढ़ी का लिंटर भरभराकर गिर गया। लिंटर खोलते समय मजदूर उसके नीचे आकर दब गया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
संभल के गांव दूधापुर निवासी टिल्लू गांव हथियाखेडा में बुधवार को प्रकाश के मकान का बना जीना खोल रहा था। जैसे ही उसने जीना खोलना शुरू किया कि जीना भरभराकर उसके ऊपर गिर गया। वह ईंटों आदि के नीचे दब गया। मौके पर पहुंचे आस पड़ोस के लोगों ने बामुश्किल उसे निकालकर नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।