फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी देहात और सीओ ने दरगाह का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। एसपी देहात और सीओ नगीना ने जोगीरम्पुरी दरगाह पहुंचकर दरगाह पर आयोजित सालाना मजलिसों में आने वाले जायरीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था का दरगाह कमेटी को आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ नगीना महेश कुमार मंगलवार को देर शाम जोगीरम्पुरी दरगाह पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने दरगाह कमेटी के सचिव विसाल मेहंदी से दरगाह पर 10 मई से शुरू होने वाली चार दिवसीय सालाना मजलिसों के संबंध में जानकारी की। दोनों अधिकारियों ने सचिव के साथ दरगाह परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी की। पुलिस अधिकारियों ने दरगाह आने जाने वाले रास्तों पर पुलिस पिकेट व्यवस्था करने तथा दरगाह परिसर में जायरीनों को चाकचौबंद सुरक्षा मुहैय्या कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें