फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॅर्ट सर्किट से लगी आग में हजारों का नुकसान 17-48-47

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। शॉर्ट सर्किट से कागज की प्लेट और मशीन में लगी आग से एक लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के प्रयास में एक व्यक्ति भी झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर निवासी अजित सिंह पुत्र भूरे सिंह ने बताया की उसने घर में ही शादी व अन्य कार्यक्रमों में प्रयोग होने वाले कागज की पत्तल, प्लेट और दोनेे बनाने की मशीन लगा रखी है। सोमवार रात करीब 12 बजे जब वह मशीन से कार्य कर रहा था, तो अचानक मशीन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। परिजनों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान आग की चपेट में आने से अजित झुलस गया। परिजनों ने उसे उपचार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया कि इस दौरान उसका करीब एक लाख की नुकसान हो गया। आग में हजारों की कीमत के तैयार प्लेटें, दोने, पत्तल जलकर नष्ट हो गई। बीस हजार रुपये की कीमत का पेपर ,मशीन में लगी दो मोटरें व लगभग दस हजार रुपये की कीमत का मोबाइल भी जलकर नष्ट हो गया। परिजनों व ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें