फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली हाथियों के वनों से बाहर निकल आने पर अधिकारियों ने किया लोगों को सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। वनों से जंगली हाथियों के झुंड बाहर आने लगे हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों से जंगली हाथियों के झुंड जंगलों से बाहर आ रहे हैं। गर्मी के चलते वनों में चारा अक्सर कम हो जाता है। पेड़ों से पत्तियां गिर जाती हैं। वहीं पानी की तलाश में भी जीव आबादी की ओर आने लगते हैं। वहीं राजाजी राष्ट्रीय उद्यान से लैंसडोन वन प्रभाग, कालागढ़ टाइगर रिजर्व, कार्बेट टाइगर रिजर्व से होकर यह जीव नेपाल के वनों तक विचरण करते हैं। यह मार्ग वनों में हाथियों का गलियारा कहा जाता है। कालागढ़ के रेंज अधिकारी आरके भट्ट ने सलाह दी है कि वन्यजीवों से दूरी बनाए रखें। समूह में रहने वाले हाथी शांत स्वभाव के होते हैं। यदि कहीं कोई अकेला हाथी हो तो वह परेशानी पैदा कर सकता है। फिर भी वन्यजीवों से दूरी बनाए रखना ही उचित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें