फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिशाना चुनी गई राशन डीलर

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। ब्लॉक की ग्राम पंचायत पनियाला में भारी हंगामे के बीच राशन डीलर का चुनाव सर्वसम्मति से कर लिया गया। ग्राम पंचायत पनियाला की राशन डीलर शबाना पर ग्रामीणों ने अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी से शिकायत की थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर उपजिलाधिकारी ने 24 फरवरी को शबाना की दुकान को निरस्त करते हुए गांव में नए सिरे से चुनाव कराकर राशन डीलर की नियुक्ति के आदेश दिए थे। एसडीएम के आदेश पर शनिवार को एडीओ पंचायत उदयराज सिंह और ग्राम विकास अधिकारी कृष्ण कुमार के अलावा पूर्ति निरीक्षक आदित्य कुमार गांव पहुंचे और खुली बैठक में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। इस दौरान रजिस्टर में हस्ताक्षर करने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर हंगामा शांत कराया। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। राशन डीलर पद के लिए दिलशाना पत्नी महफूज तथा शबाना पत्नी लड्डन का नाम सामने आया, लेकिन नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होने से पूर्व ही शबाना चुनाव मैदान से बाहर हो गई। इसके बाद दिलशाना का नामांकन पत्र भरवाकर उसे सर्व सम्मति से राशन डीलर चुन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें