फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक लोकेंन्द्र चौहान की तेरहवीं में मंत्री व नेताओं का लगा जमावड़ा 19-31-13

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। नूरपुर के विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान की तेरहवीं रविवार को हुई। तेरहवीं में प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह समेत विभिन्न सभाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। विधायक के बड़े पुत्र तेजस्व को पगड़ी पहनाई गई। ठाकुर बिरादरी के मुखिया हरिराज सिंह ने तेजस्व को शौर्य की प्रतीक तलवार भेंट की।
विज्ञापन

नूरपुर के विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान की लखनऊ जाते समय सीतापुर के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। रविवार को लोकेंद्र की तेरहवीं पगड़ी की रस्म हुई। लोकेंद्र के कुलगुरु पंडित धर्मवीर शर्मा ने शुद्धि यज्ञ कराया। यज्ञ में जिले के सभी धर्मों के लोगों ने भाग लिया। इसके बाद पगड़ी की रस्म हुई। पगड़ी लोकेंद्र की चिता को मुखाग्नि देने वाले उनके बड़े पुत्र तेजस्व 12 वर्ष को बांधी गई। तेजस्व को पगड़ी लोकेंद्र सिंह चौहान के परिजनों ने विधि विधान के साथ बांधी। चौहान बिरादरी के मुखिया वयोवृद्ध हरिराज सिंह राणा गोहावर वालों ने बिरादरी की ओर से तेजस्व को तलवार भेंट की। पगड़ी कार्यक्रम में प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह समेत गूजर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री अजब सिंह, सांसद सर्वेश सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं चांदपुर में कार्यकर्ताओं ने विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें