फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता से होगा स्वस्थ समाज का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता से होगा स्वस्थ समाज का निर्माण
विज्ञापन

बिजनौर । विनायक कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना का पांचवा दिन स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया गया।
सरस्वती शिशु मंदिर माहेश्वरी जट के प्राचार्य राकेश कुमार ने कहा कि स्वच्छता मानव जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। स्वच्छ मनुष्य ही स्वस्थ रह सकता है और स्वस्थ मानव से स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। स्वच्छता कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी के स्वच्छता के सपने को पूरा करने का बीड़ा उठाया। इस प्रकार के कार्यक्रम में हम सभी को पूरा सहयोग करना चाहिए। स्वयं सेवकों ने गांव माहेश्वरी जट व विश्रोईवाला में नुक्कड़ नाटक के जरिये स्वास्थ्य का महत्व बताया। कार्यक्रम अधिकारी संदीप सिंह ने कहा कि हमारा जीवन और स्वास्थ्य स्वच्छता पर आधारित है। आयोजन में गौरव कुमार, अमित ठाकुर, गौतम सिंह, धर्मपाल सिंह, कमल राठी, सामरा सगीर, नीतू सिंह, रागनी चौधरी, यशी भारद्वाज, ज्योति निर्वाल, महक त्यागी, विभूति शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें