फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर करेंगे कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने मांग पूरी न होने के विरोध में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान काली पट्टी बांधकर कार्य करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस कार्यालय में सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि संघ लंबे समय से शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की शिक्षक पद पर पदोन्नति करने, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी सेवानिवृत्त होने पर उपार्जित अवकाश के नकदीकरण, चिकित्सीय सुविधा का लाभ देने, लिपिक पद की नियुक्ति से रोक हटाने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की आउट सोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, पदोन्नति दिलाने सहित कई मांग कर चुके हैं। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ में संघ पदाधिकारियों से वार्ता कर उनकी मांगों को जायज बताया था। लेकिन मांगों को पूरा करने के लिए अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसके विरोध में शिक्षणेत्तर कर्मचारी बोर्ड परीक्षा के दौरान काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। फिर भी कार्रवाई न हुई तो प्रांतीय आह्वान पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुकेश सिन्हा, अंशुल कुमार, जिवेंद्र कुमार, अजय शर्मा, महिपाल सिंह, अनुज चतुर्वेदी, आशीष अग्रवाल, पवित्र कुमार, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ को लखनऊ कूच करेंगी आंगनबाड़ी
बिजनौर। उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका कर्मचारी एसोसिएशन जिलाध्यक्ष शारदा चौधरी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका आठ फरवरी को सद्भावना एक्सप्रेस से लखनऊ जाएंगी। लखनऊ के एशियन पार्क में मांगों के समर्थन में रैली की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें