फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के आदेश के बावजूद भी ब्लाक अधिकारी किसानों के आवेदनों पर नहीं लगा रहे रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। सीएम की ओर से जिले के सभी ब्लाक को डार्क जोन मुक्त कर देने के बाद भी धामपुर तहसील के ब्लाक आंकू और बुढ़नपुर के अधिकारी किसानों के आवेदनों पर रिपोर्ट नहीं लगा रहे हैं, जिससे किसानों को सामान्य योजना के तहत बिजली के कुओं का कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। चेताया है कि यदि दोनों ब्लाक के अधिकारियों ने सरकार के आदेश पर रिपोर्ट लगाने का कम शुरू नहीं किया तो आंदोलन होगा। उधर, ब्लाक अधिकारी ने कहा कि डार्क जोन मुक्त करने के आदेश निर्गत नहीं किया गया है।
विज्ञापन

धामपुुर विद्युत डिविजन में आंकू और बुढ़नपुर ब्लाक अब तक डार्क जोन में शामिल थे। डार्क जोन में शामिल होने के कारण इन ब्लाकों के किसानों को चाह करके भी बोरिंग करने व बिजली के कुओं की स्थापना कराने पर पूरी तरह से प्रतिबंध था। पिछले दिनों प्रदेेश के सीएम ने डार्क जोन से मुक्ति दे दी है। आदेश दिया है कि अब ऐसे क्षेत्रों के किसान आराम के साथ बिजली का कनेक्शन लेकर कुएं का निर्माण करा सकते हैं। ब्लाक अध्यक्ष धामपुर चेतन सिंह, हरिराज सिंह जाट, देवराज सिंह का कहना है कि सीएम के आदेश के बावजूद भी आंकू और बुढनपुर ब्लाक के सचिव , जेई, एडीओ व बीडीओ उनके आवेदनों पर रिपोर्ट लगाने से मना कर रहे हैं। उधर, अधिकारियों का कहना है कि उनके पास अभी कोई इस संबंध में लिखित में आदेश नहीं मिला है। जब तक आदेश नहीं मिलेगा, वे रिपोर्ट नहीं लगाएंगे। किसानों का आरोप है कि ऐसे में उनमें ब्लाक के अधिकारियों के खिलाफ उबाल बढ़ रहा है। चेताया कि यदि जल्द ही ब्लाक के अधिकारियों ने उनकी समस्या का निदान नहीं किया तो आंदोलन होगा। आंकू ब्लाक के अधिकारियों का कहना है कि सीएम ने ब्लाक को डार्क जोन से मुक्त करने का केवल अभी एलान किया। मुक्त करने को आदेश निर्गत नहीं किया गया है।
-----------------
मामले का जल्द होगा समाधान: डीएम
डीएम अटल कुमार राय ने मामले को गंभीरता से लिया है। डीएम का कहना है कि जो अधिकारी सरकार की मंशा और आदेशों का उल्लंघन करेगा। उसे बख्शा नहीं जाएगा। वे इस मामले में जो आदेश होगा। उसका पालन कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें