फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिहाफ वितरण धांधली की होगी जांच:एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। नगर पालिका धामपुर में लिहाफ वितरण धांधली की एसडीएम ने जांच करने की बात कही है। पालिका की ओर से मंगलवार को पालिका परिसर में लिहाफ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लिहाफ लेने वालों का महाकुंभ लग गया। पालिका में 1500 जरूरतमंद परिवारों को लिहाफ का वितरण किया गया। लिहाफ वितरण में धांधली को लेकर जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि लिहाफ वितरण में जमकर धांधली हुई है। लिहाफ में फटे पुराने कपड़ों की रूई भरी गई है। आरोप है कि इससे बेहतर तरीके के लोग गद्दे अपने घर में बिछाने में उपयोग में लाते हैं। लिहाफ इस काबिल ही नहीं है कि उसे ओढ़कर ठंड भगाई जा सके। लोगों की शिकायत पर एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की बात कही है। एसडीएम आजार भगत सिंह का कहना है कि जब लिहाफ वितरण की निविदा निकाली जाती है तो ठेकेदार से सैंपल लिए जाते हैं। सैंपल देखकर मामले की जांच होगी। जांच में यदि ठेकेदार दोषी या पालिका दोषी पाई जाती है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें