बिजनौर । युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की जनपद स्तरीय खुली ग्रामीण पुरुष और महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सात फरवरी को को प्रात: दस बजे से नेहरू स्टेडियम में किया जा रहा है। जिला युवा कल्याण प्रादेशिक विकास दल अधिकारी बिजनौर ने बताया कि इसमें एथलेटिक्स, एवं बालीवाल प्रतियोगिताएं होंगी। विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण एवं प्रतियोगिता का समापन सांय साढ़े तीन बजे होगा।