फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपों के नीचे दबकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंपो के नीचे दबकर महिला की मौत
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। चांदपुर मार्ग पर झंडा चौक के पास बुधवार सुबह बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुआ टेंपो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में एक महिला की टेंपो के नीचे दबकर मौत हो गई। महिला पति के साथ रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थी।
विज्ञापन

घटना सुबह करीब 09:00 बजे की है। नूरपुर से सवारी लेकर एक टेंपो नौगांवा जा रहा था। झंडा चौक के समीप एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान टेंपो में सवार सुनीता शर्मा (50) उसके नीचे दब गई। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह से उसे बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टेंपो में सवार अन्य लोग सकुशल बच गए। महिला पति सुभाष शर्मा निवासी गांव हरगांव चांदन थाना नगीना के साथ गांव लिंडरपुर जा रही थी। पत्नी की मौत से सुभाष बुरी तरह से बदहवास थे, उन्होंने मामले की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कोई भी पुलिस कार्रवाई करने से मना कर दिया और शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें