फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर लेकर कार्बेट और कालागढ़ टाइगर रिजर्व मे सतर्कता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़ टाइगर रिजर्व में अलर्ट
विज्ञापन

कालागढ़। नववर्ष को लेकर कार्बेट/कालागढ़ टाइगर रिजर्व के वनों में सतर्कता बढ़ाते हुए सुरक्षा कारणों से अलर्ट जारी किया गया है। रिजर्व की दक्षिणी सीमा को संवेदनशील घोषित करते हुए गश्ती दलों ने सघन गश्त शुरू कर दी है। रेंज अधिकारी के अनुसार सीमा, वनों में संदिग्ध व्यक्तिओं पर निगाह रखी जा रही है।
नववर्ष पर जश्न मनाने को अक्सर कार्बेट/कालागढ़ टाइगर रिजर्व के वनों में बाहर से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। वर्तमान में भी यहां के सभी बंगले पहले ही पर्यटकों ने आरक्षित करा रखे हैं। ऐसे में सीमा से लगे इलाके मे निजी बंगलों आदि में बाहर से बड़ी संख्या में पर्यटक आकर नववर्ष का जश्न मनाने से नहीं चूकते। ऐसे में वन विभाग के सामने वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर अक्सर चुनौती बनी रहती है। वन विभाग अलर्ट जारी कर गश्त बढ़ा देता है। ऐसे मे ही वर्तमान मे अलर्ट जारी कर गश्त की जा रही है। सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालागढ़ के रेंज अधिकारी आरके भट्ट, सोना नदी के रेंज अधिकारी हरीश चंद्र भट्ट, कोर जोन के रेंज अधिकारी नवीन चंद्र जोशी का कहना है कि वनों में गश्ती दलों को सतर्क कर दिया गया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी निगाह है। अक्सर कालागढ़, सोना नदी रेंज बावरिया गिरोह के निशाने पर रहती है। यहां बाघ के अवैध शिकार को रोकने के लिए वन विभाग गश्त कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें