फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव हर्रायवाला में विद्युत उपकरण फुंकने पर उपभोक्ताओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेहड़ । गांव हर्रायवाला में विद्युत उपकरण फुुंकने पर उपभोक्ताओं ने ठेकेदार के खिलाफ हंगामा किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गांव में मीटर लगाने का कार्य चल रहा है। ठेकेदार की लेवर ने उपभोक्ताओं के तारों में गलत फेस बांध दिए। जिसकी वजह से आधा दर्जन से ज्यादा उपभोक्ताओं के विद्युत उपकरण फुंक गए।
गांव के दुष्यंत चौहान, भूपेंद्र सिंह, संजय कुमार, कपिल कुमार, तेजपाल सिंह आदि का आरोप है कि गांव में मीटर लगाने के नाम पर ठेकेदार की लेवर अवैध वसूली कर रही है। मीटर से खंभे में तार जोड़ने के नाम पर 50-50 रुपये लिए जा रहे हैं। रकम न देने पर केबिल को बिना बांधे छोड़ जाते हैं। आरोप है कि उपभोक्ताओं ने बामुश्किल रकम देकर अपने कनेक्शन खंभे से जुड़वा लिए। लेकिन कुछ देर बाद ही आपूर्ति सप्लाई होने पर उपभोक्ताओं के विद्युत उपकरण फुंक गए। उपभोक्ताओं ने बताया कि ठेकेदार उन्हें केबिल नहीं दे रहा है। उनके पुराने केबिल से ही कनेक्शन जोड़ रहा है। जबकि केबिल की रकम उपभोक्ताओं से बिल में जोड़कर वसूले जाने की चर्चा चल रही है। उधर, एक्सईएन हरीश चौधरी का कहना है कि केबिल लेने पर ही उपभोक्ताओं को रकम देनी होगी। जो उपभोक्ता अपने केबिल का उपयोग करेंगे, उनसे कोई वसूली नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्जर तारों को लेकर उपभोक्ता नाराज
गांव दहलवाला में बिजली के तार कमजोर और जर्जर हालत में नीचे लटके हैं। जर्जर लटके तारों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। गांव के जयपाल, अशोक, पप्पू, गिरवर, सुलेमान, अनवर, लईक का आरोप है कि जर्जर तार टूटकर आएदिन नीचे गिरते रहते हैं। कई बार हादसा होने से टल गया। आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने निगम के अधिकारियों से जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की। उधर, जेई चेतराम सिंह का कहना है स्टीमेट बनवाकर विभाग को भेजा गया है। शीघ्र तारों को बदला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें