बरूकी। थाना कोतवाली देहात पुलिस और विवेक पुस्तकालय शादीपुर द्वारा बरुकी बस स्टैंड पर जागरूकता अभियान चलाकर वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक किया। वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की शपथ दिलाई गई। हेलमेट लगाकर चलने वाले वाहन चालकों को फूल देकर सम्मानित किया गया।
यातायात सुरक्षा माह के अंतर्गत बरुकी बस स्टैंड पर शिविर लगाकर वाहन चालकों को हेलमेट लगाने और सीट बेल्ट बांधकर चलने के प्रति जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष कोतवाली देहात अजय कुमार सिंह ने हेलमेट और सीट बेल्ट बांधकर वाहन चला रहे चालकों को फूल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान यातायात नियमों के पर्चे बांटे गए। शिविर में किसी भी चालक का चालान नहीं काटा गया लेकिन बिना हेलमेट पहने चालकों को हेलमेट पहनने की शपथ दिलाई गई। विवेक पुस्तकालय के अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप ने बताया कि बरुकी के आस पास काफी सड़क दुर्घटना हो रही हैं। हेलमेट से दुर्घटना में होने वाली मौतों को रोका जा सकता है। जागरूकता अभियान में कोतवाली देहात के थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, कपिल राणा, हरवीर सिंह, शिवकुमार कश्यप, रविंद्र सिंह, भोगेंद्र सिंह, रोहित भुइयार, वरुण गुप्ता, पंकज राठी, पुष्पेँद्र सिंह आदि मौजूद रहे।