फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल दस की ऋण माफी से किसानों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
नींदडू़ । साधन सहकारी समिति नींदडू़ से संबंधित पांच गांवों के किसानों में केवल दस किसानों की ऋण माफी स्वीकृति के आदेश आने से अन्य किसानों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

नींदडू़ साधन सहकारी समिति नींदडू़ के अंतर्गत नींदडू़ खास, बाजीदपुर, महाबतपुर बीरू, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन और अंथाईशेख पांच गांव आते हैं। राज्य सरकार की ऋण माफी योजना के तहत उन किसानों का एक लाख रुपये तक का ऋण माफ किया है, जिन पर 31 मार्च 2016 तक फसली कर्ज का बकाया था और वे किसी कारण इसे 31 मार्च 2017 तक जमा नहीं कर पाए। समिति के सचिव अरशद अली ने बताया कि समिति से फसली ऋण लेने वाले किसानों में से 58 किसान कर्ज माफी योजना में आते हैं। ऋण माफी के लिए पात्र किसानों की सूची शासन को भेजी गई थी, लेकिन शासन की ओर से समिति को मात्र दस किसानों के कर्ज माफी की स्वीकृति आदेश प्राप्त हुए हैं। यह ऋण माफी 64,500 से लेकर 76,000 रुपये तक है। दूसरी ओर कर्ज माफी योजना के स्वीकृति आदेश से वंचित रह गए शेष 48 किसानों में रोष व्याप्त है। सईद, राशिद, अनीस तथा माहिर आदि किसानों ने स्वीकृत सभी 58 पात्र किसानों का कर्ज माफ करने की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें