फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्रायवाला में गुलदार के घुसने से गांववासियों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़ । गांव हर्रायवाला उर्फ अमाननगर में गुलदार आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव के महेश सिंह, राहुल चौहान, तेजपाल सिंह, पुखराज सिंह आदि का कहना है कि गांव में शनिवार की रात गुलदार घुस आया। गुलदार ने गांव के महेश कुमार के पालतू कुत्ते को उठाने की कोशिश की, लेकिन जाग होने पर गुलदार उल्टे पांव वापस हो गया। बतायाकि पिछले कई दिनों से गुलदार गांव के चारों ओर घूम रहा है। खेतों में गुलदार के पैर के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। गुलदार के डर की वजह से पशुपालक खेतों पर चारा लेने तक नहीं जा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़कर वनों में छोड़ने की मांग की है। उधर, शेरकोट में ईदगाह के निकट गुलदार ने दस्तक दे दी है। नगर के त्रिलोक चौहान, विनीत गहलौत आदि का कहना है कि वह देर शाम दुकान बंद कर घर वापिस आ रहे थे। तब उन्हें गुलदार की आहट हुई। देखा तो गुलदार तेजी से जंगल की ओर भाग रहा है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़वाने की मांग की। उधर, अमानगढ़ रेंजर मोहम्मद इरफान का कहना है कि जांच कर गांव में पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें