फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिद हुसैन की पत्नी ने छोड़ा चुनाव मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर नगर पालिका से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन की पत्नी किश्वरजहां के चुनाव मैदान छोड़ने से चुनावी मुकाबला दिलचस्प बनता नजर आ रहा है। सपा प्रत्याशी रुखसाना परवीन के समर्थन में राशिद हुसैन की पत्नी किश्वरजहां ने चुनावी समर से हट गई हैं। किश्वरजहां के चुनाव मैदान में रहने से सपा प्रत्याशी को चुनाव में नुकसान होने की उम्मीद जताई जा रही थी।
विज्ञापन

बिजनौर नगर पालिका से भाजपा ने अधिवक्ता एसके बबली की पत्नी नीता अग्रवाल पर दांव खेला है। रालोद ने एवीआई के डायरेक्टर योगेश शर्मा की पत्नी मोनिका शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। बसपा से पूर्व चेयरमैन फरीद अहमद की पत्नी सलमा फरीद, सपा से शमशाद अंसारी की पत्नी रुखसाना परवीन, आम आदमी पार्टी ने हाजी दानिश अख्तर की पत्नी नाज रिजवी पर दांव खेला है। पूर्व विधायक रुचि वीरा से चल रही सियासी रार के चलते सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने भी अपनी पत्नी किश्वरजहां का बिजनौर नगर पालिका का बिजनौर नगर पालिका से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल करा दिया था। राशिद हुसैन को नगर पंचायत झालू से सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ना है। किश्वरजहां के चुनाव मैदान में आने से सपा खेमे में हलचल मची थी। किश्वरजहां को चुनाव मैदान से हटाने के प्रयास शुरू हो गए थे। दो बार ये प्रयास विफल भी हुए। राशिद हुसैन ने खुद आगे बढ़ते हुए दिलशाद अंसारी की पत्नी के पक्ष में अपनी पत्नी किश्वरजहां का पर्चा वापस लेने की मुहिम शुरू की। एक बैठक में तय हुआ कि अंसारी बिरादरी के लोग झालू में अपनी बिरादरी के वोट राशिद हुसैन के पाले में कराकर उनकी मदद करेंगे। बिजनौर से किश्वरजहां अपना पर्चा वापस ले रही हैं। किश्वरजहां ने बृहस्पतिवार को अपना पर्चा वापस ले लिया। राशिद हुसैन ने बिजनौर में सपा प्रत्याशी रूखसाना परवीन के पक्ष में चुनाव लड़ाने का एलान किया। किश्वरजहां के चुनावी मैदान में हटने से बिजनौर में चुनाव दिलचस्प बनता जा रहा है। बसपा प्रत्याशी फरीद अहमद की पत्नी सलमा फरीद भी चुनाव मैदान में दिखाई देने लगी हैं। रालोद प्रत्याशी मोनिका शर्मा के यहां भी उनके समर्थक जुटने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें