अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
अमरोहा।
थाना सैदनगली पुलिस ने गांव भदौरा के जंगल में गन्ने के खेत में चल रही अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। दो लोगों को गिरफ्तार कर बने और अधबने तमंचे और कारतूस समेत बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस कार्यालय में गुरुवार केे पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने प्रेस वार्ता के दौरान इसका खुलासा किया।
पुलिस अधीक्षक महोदय अमरोहा के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी हसनपुर के निकट पर्यवेक्षण में मुखबिर की सूचना पर थाना सैदनगली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 25 अक्तूबर को ग्राम भदौरा के जंगल में एक गन्ने के खेत में दबिश दी। गन्ने के खेत में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी चल रही थी। पुलिस ने घेराबंदी कर धर्मवीर व राशिद अली को अवैध तमंचे बनाते हुऐ मौके से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में निर्मित एवं अर्द्धनिर्मित तमंचे एवं तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान किया जा रहा है। खुलासे के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह भी थे।