फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारिकेश चीनी मिल में आयोजित हुई कृषक गोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज द्वारिकेशनगर में किसान गोष्ठी गन्ना प्रजातियों की बुआई ट्रैंच विधि से करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को चीनी मिल परिसर में आयोजित गोष्ठी में महाप्रबंधक (गन्ना प्रशासन) रमेश परशुरामपुरिया ने किसानों का अभिवादन किया। उन्होंने चीनी मिल की ओर से किसानों को बताई जा रही उत्तम तकनीक से लाभान्वित होने की सलाह दी। सुनील चौहान ने गन्ने की यांत्रिक खेती और गन्ना विकास के लिए किए जाने वाले प्रयासों के संबंध में बताया। प्रबंधक (गन्ना) यशपाल सिंह ने गन्ना बुआई की आधुनिक तकनीक से अवगत कराते हुए किसानों को गन्ने उन्नतशील प्रजातियों की जानकारी दी। महाप्रबंधक (गन्ना क्रय) रतन सिंह ने किसानों का आभार व्यक्त किया। कृषक गोष्ठी में गन्ने की फसल में लगने वाले रोग, कीटों और बीमारियों की पहचान, कृषि उत्पादों, कृषि यंत्रों का भी प्रदर्शन किया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें