फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के शक में हिरासत में लिए युवक के परिजनों ने थाने पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कंभौर निवासी केवल सिंह की हत्या के मामले में शक के आधार पर हिरासत में लिए गए युवक के परिजनों ने शहर कोतवाली में जमकर हंगामा किया। पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की की। महिलाओं के हंगामे के आगे पुलिस बेबस नजर आई। महिलाओं ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।
विज्ञापन

गांव कंभौर निवासी केवल सिंह की 27 अगस्त की रात बिजनौर से घर लौटते समय दो बदमाशों ने लूट में विफल रहने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस केवल के कातिलों की तलाश में जुटी थी। पुलिस को पता चला कि मोहल्ला मिर्दगान निवासी शहजाद अपराधी प्रवृति का है। घटना के दौरान उसकी लोकेशन मौके पर मिली है। इस पर पुलिस ने दो दिन पूर्व शहजाद को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। सोमवार को शहजाद के परिजनों ने शहर कोतवाली में हल्ला बोल दिया। महिलाओं ने शहजाद को निर्दोष बताते हुए पुलिस के साथ धक्का मुक्की की। महिलाओं का कहना था कि शहजाद का हत्याकांड से कोई लेना देना नहीं है। फिर भी पुलिस कई दिनों ने उसे हिरासत में रखे हुए है। छोड़ने के लिए मोटी रकम मांग रही है। कुछ लोगों के समझाने पर ये महिलाएं शांत हुई। परिजनों ने इस मामले मेें शहर कोतवाल से वार्ता भी की।
शहर कोतवाल फतेह सिंह के मुताबिक शहजाद के परिजन उसे छुड़ाने के लिए बेवजह हंगामा कर रहे थे। शहजाद का अपराधी प्रवृति का परिवार है। परिवार के तीन सदस्य एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें