बरुकी। विधायक ओम कुमार ने ग्राम शाहपुर सैदू पहुंच कर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विधायक का प्रधान शूरवीर सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है। दोकलम में चीन को पीछे हटाकर पूरी दुनिया में भारत का लोहा मनवाया। उन्होंने जनता की समस्याओं के जल्दी निदान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान संगठन के जिला सचिव पुष्पेंद्र सिंह और संचालन वीरेन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में अरविंद कुमार, ब्रह्मपाल सिंह, योगेश कुमार, बिन्नी, सतेंद्र सिंह, विकास कुमार आदि शामिल रहे।