फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री रामडोल शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गयी

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। श्री रामडोल शोभायात्रा समिति की ओर से बृहस्पतिवार को नगर में 100 वीं रामडोल शोभायात्रा धूमधाम से निकली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दुपहर बाद करीब चार बजे श्री राधा-कृष्ण मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा का शुभारंभ अतिथियों प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान, वरिष्ठ साहित्यकार डा. सूर्यमणि रघुवंशी, हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डा.एनपी सिंह, विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष डा.इन्द्रदेेव सिंह,उद्योगपति लाला नरेंद्र गुप्ता, जितेन्द्र शर्मा बबलू, सपा नेता विरेंद्र रस्तौगी ने नारियल फोड़ कर किया। शोभायात्रा में देवी देवताओं के अलावा भगवान शंकर, राधा कृष्ण, राम दरबार की झांकियां आकर्षण बनी थी। शोभायात्रा में ऐरावत शाही अंदाज में गजराज झूमता हुआ आगे बढ़ रहा था। कार्यक्रम में बजरंगबली अखाड़ा मुख्य केंद्र रहा। यात्रा नगर के परंपरागत मार्गों से निकलती हुई आगे बढ़ रही थी। शोभायात्रा में अध्यक्ष अनिल शर्मा एड., महामंत्री हरिप्रसाद गुप्ता, हर्ष राणा, डा.जितेंद्र कौशिक, संदीप शर्मा, अमित शर्मा, राजकमल भारद्वाज आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें