धामपुर (ब्यूरो)। स्वच्छता भारत अभियान के तहत भाजपाइयों ने रोडवेज बस डिपो और सुुभाष चौक पर सफाई की और नेताजी सुभाषचंद बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शुभारंभ नगीना लोक सभा के सांसद डॉ. यशवंत सिंह , जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने झाडू लगाकर किया। अभियान में पुरुषोत्तम, राजू गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, सनी छाबड़ा, अर्जुन, उदित जैन, मनोज जैन, बीके गुप्ता, दीपक जोशी रहे।