फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी सुरक्षा में निकला रोमडोल जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना।
विज्ञापन

रामडोल का जुलूस मनमोहक झांकियों और अखाड़ों के साथ धूमधाम से निकाला गया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। पुलिस ने जुलूस की वीडियो रिकार्डिंग और फोटोग्राफी कराई।
जुलूस नगीना-कोतवाली मार्ग से राम के डोले एवं बैंडबाजों के साथ शुरू हो गया। जुलूस का नेतृत्व साहू रविश चंद्र, हरिगोपाल, बर्फानी सेवा समिति के आमोद शुक्ला, सचिन विश्नोई, साहू कपिल, चौधरी सिद्धार्थ सिंह, आलोक जाट, साहू विपिन, राधे विश्नोई आदि ने की। राधा कृष्ण, मां गंगा, शिव पार्वती और अन्य मनमोहक झांकियों के साथ जुलूस बड़ा मंदिर श्रीमुक्तेश्वरनाथ पर पहुंचा, जहां पुजारी डा. विपिन चंद त्रिपाठी पूजा अर्चना के बाद डोले पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के कपड़े लेकर बैठ गए। यहां से नौ अखाड़े भी जुलूस में शामिल हो गए। सबसे आगे अखाड़ा विश्नोई सराय, अखाड़ा लाल सराय सैनी समाज, अखाड़ा मोनी महादेव मंदिर साहूवान, अखाड़ा सैनी समाज कायस्थ सराय, अखाड़ा बजरंगबली कलालान, अखाड़ा सुनारो का, अखाड़ा खोखरानाथ मंदिर, अखाड़ा महादेव मंदिर भोलानाथ, अखाड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ शामिल रहे। जुलूस थाना गेट पर पहुंचा तो अखाड़ों के खलीफा और उस्तादों को एसपी देहात दिनेश कुमार एवं थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने पगड़ी बांधकर परंपरागत रस्म अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीओ नगीना बृजराज सिंह, सीओ मुरादाबाद हाईवे राजेश कुमार, सीओ मुरादाबाद अर्चना सिंह, सीओ अफजलगढ़ वीके यादव, सीओ धामपुर सुशील कुमार समेत पीएसी बल, महिला और ट्रैफिक पुलिस तथा नगीना सर्किल के समस्त थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें