फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन शिवरात्रि का अभिषेक कल, केसरिया रंग में रंगा स्टेट हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
केसरिया रंग में रंगा स्टेट हाईवे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। सावन की शिवरात्रि के चलते अमरोहा-बिजनौर मार्ग केसरियां रंग में रंग गया है। हर ओर बड़ी संख्या में शिव भक्त नजर आ रहे हैं। तरह-तरह की सजी झांकियां लोगों का मन मोह रही हैं। वहीं, शिवभक्त डीजे की धुन पर नाचते गाते मंजिल की ओर तेजी से आगे बढ़ते रहे हैं। उधर, कांवड़ियों के गुजरने से क्षेत्र का वातावरण शिवमय हो गया है।
बुधवार को अमरोहा-बिजनौर मार्ग पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ा। पूरे दिन इस मार्ग पर कांवड़ियों के गुजरने का सिलसिला जारी रहा। रामपुर, संभल, बहजोई, मुरादाबाद, बरेली, चंदौसी, बिलारी आदि क्षेत्रों के शिवभक्त अमरोहा-बिजनौर मार्ग से होते हुए नेशनल हाईवे पर पहुंचे। कांधे पर कांवड़, पैरों में घूंघरू की छन-छन की आवाज और बोल बम का उदघोष करते हुए शिवभक्त डीजे की धुन पर थिरकते हुए मंजिल की ओर आगे बढ़ते रहे। कांवड़ियों को देखने के लिए स्टेट हाईवे पर लोग एकत्र हुए। हर कोई शिव की भक्ति में सराबोर हो उठा है। इससे क्षेत्र का वातावरण शिवमय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी से भी कम नहीं हुआ उत्साह
अमरोहा। भीषण गर्मी भी भोले बाबा की आस्था को कम नहीं कर पा रही है। शिवभक्तों के चेहरों पर सफर की थकान और तेज धूप का असर दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं, अमरोहा-बिजनौर मार्ग पर कांवड़ियों के चलते अतरासी तिराहे पर जाम लग गया। काफी देर तक वाहन जाम में फंसे रहे। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें