जीएसटी के स्थापना दिवस पर काटा केक
बिजनौर।
वाणिज्य कर विभाग में जीएसटी के स्थापना दिवस पर केक काटकर खुशी मनाई गई। विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यापारियों व अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना व जीएसटी सांग गाकर हुई। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 2 जीएस बोनाल नेे केक काटा। उन्होंने कहा कि अब व्यापारी बिना किसी फार्म के किसी भी राज्य से माल का परिवहन निर्बाध रूप से कर सकते हैं। जीएसटी में व्यापारियों को कोई असुविधा है तो वह सुबह आठ से रात आठ बजे तक विभाग में संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने कई जगह व्यापारियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क बनाई हैं। 15 जुलाई तक अवकाश में भी कार्यालय खुलेगा।
असिस्टेंट कमिश्रर ब्रजेश, व्यापारी नेता मनोज कुच्छल, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष विकास अग्रवाल, अधिवक्ता एसके खन्ना को सबसे अच्छे वक्ता के रूप में प्रतीक चिन्ह दिए गए। बताया गया कि किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर नि:शुल्क पंजीयन या रिटर्न दाखिल कराया जा सकता है। इस दौरान ज्वॉइंट कमिश्नर नागेंद्र प्रसाद, डिप्टी कमिश्नर धनीराम, अनिल कुमार, धीरेंद्र सिंह, रितेश मिश्रा, रजनीश अग्रवाल, सौरभ सिंघल, रजनीश कुमार, सुजीत कुमार, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।