फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड अटैक पीड़िताओं को दी कानूनी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसिड अटैक पीड़िताओं को दी कानूनी जानकारी
विज्ञापन

नगीना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिजनौर के तत्वावधान में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में महिलाओं पर हो रहे एसिड अटैक, विभिन्न सामाजिक समस्याओं से पीड़ित महिलाओं को निशुल्क कानूनी सहायता देने की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में 13 जुलाई को बिजनौर में आयोजित लोक अदालत में पीड़ितों से अपनी शिकायतें दर्ज कराने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

नगर पालिका के सभाकक्ष में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में वक्ताओं ने एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं को निशुल्क कानूनी सहायता दिलाने और समाज में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए समाज के लोगों, महिलाओं, युवतियों को जागरूक करने की अपील की गई। मुख्य अतिथि लोक अदालत के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि एसिड अटैक की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने एसिड की बिक्री खुले रूप में बंद कर दी है। इसका परिणाम यह हुआ है कि वर्तमान में एसिड अटैक की घटना नहीं हो रही हैं। महिलाओं की घरेलू हिंसा की घटनाओं में भी कमी आई है। तहसीलदार हामिद हुसैन ने बताया कि महिलाओं को पारदर्शी न्याय मिलना चाहिए। महिलाओं को निशुल्क कानूनी सुविधा उपलब्ध होने से और अधिक लाभ पहुंचेगा। महिलाओं को शिक्षित किया जाना बेहद जरूरी है। शिविर को अतीक अहमद एडवोकेट, अनुराग भटनागर, शारिक एडवोकेट, पूर्व पालिका अध्यक्ष शेख खलीलउर्रहमान ने संबोधित किया। अध्यक्षता तहसीलदार हामिद हुसैन, संचालन हरपाल सिंह ने किया। शिविर में पालिका सभासद गोपाल शर्मा, सभासद, पालिका स्टाफ, स्वास्थ्य अधिकारी धीरज राय वर्मा, जेई अशोक कुमार, वरिष्ठ लिपिक मुनीर आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें