फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर मोबाइल ले जाने पर रहा बैन

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान केंद्रों पर मोबाइल बैन
विज्ञापन

बिजनौर। नगीना लोकसभा सीट पर मतदान के दौरान बूथों पर मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह से पाबंदी रही। सुरक्षा बलों ने मतदान केंद्रों के मुख्य द्वारों पर मोबाइल जमा करा लिए। इसके बाद ही मतदाताओं को वोट डालने के लिए जाने दिया। इसके बावजूद 11 अप्रैल को बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में मतदान दिवस पर वोटरों ने मतदेय स्थलों में मोबाइल समेत प्रवेश किया। इस दौरान मतदाताओं ने वोट डालते हुए ईवीएम के फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल किए थे। इसे लेकर बृहस्पतिवार सुबह से सुरक्षा बल मतदान को लेकर जागरूक रहे। इस बीच नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के साहनपुर स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने मतदेय स्थल के बाहर मोबाइल लेकर बैठे पोलिंग एजेंटों से मोबाइल जमा करा लिए। वोटरों के मोबाइल प्रवेश पर पूर्णत: पाबंदी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें