फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों ने की अवैध वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। जिला प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों को मत स्थल तक भेजने के लिए रोडवेज बस, प्राइवेट बस और प्राइवेट वाहनों का अधिग्रहण किया हुआ है। इसके मद्देनजर बुधवार को नजीबाबाद-रायपुर और नजीबाबाद-नगीना मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बसों को संचालन पूर्णत: बंद रहा। नजीबाबाद-हरिद्वार और नजीबाबाद-कोटद्वार के लिए संचालित प्राइवेट वाहन अपेक्षाकृत कम रहे। इससे यात्रियों को रोडवेज बस का घंटों इंतजार करना पड़ा। नगर से ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को ई-रिक्शा का सहारा लेना। यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए ई-रिक्शा चालकों ने यात्रियों से अधिक किराया वसूला। डग्गामार वाहनों ने हरिद्वार, कोटद्वार, बिजनौर, कोतवाली, बुंदकी दिशा से आने-जाने वाले यात्रियों से निर्धारित किराया से डेढ़ गुना किराया वसूल किया। मंडावली, भागूवाला, जोगीरम्पुरी, रायपुर सादात को जाने के लिए यात्रियों को डग्गामार वाहनों के इंतजार में भी घंटों खड़ा रहना पड़ा। वहीं रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई। ट्रेनों के विलंब से पहुंचने पर रेल यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें