फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार कर तोड़ा रेलवे क्रॉसिंग बूम

विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएफ ने आरोपी दबोचा
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। कल्हेड़ी रेलवे क्रॉसिंग बूम को एक चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर मारकर तोड़ दिया। स्टेशन मास्टर की तहरीर पर आरपीएफ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान किया है। नजीबाबाद-फजलपुर के बीच रेलवे क्रॉसिंग संख्या 485 (कल्हेड़ी फाटक) का बूम एक ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने तोड़ दिया। गेटमैन ने बूम तोड़े जाने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। बूम के टूटने की सूचना से स्थानील रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। गेटमैन की तहरीर पर आरपीएफ इंचार्ज इंद्रकांत शर्मा के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक महावीर सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरपीएफ ने बूम तोड़ने के आरोपी मोहल्ला कुरेशियान जलालाबाद निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद आमिर पुत्र मोहम्मद अय्यूब को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें