धामपुर।रोटरी क्लब की ओर से बुधवार को लाला केदारनाथ बालिका विद्या मंदिर में कंप्यूटर लैब एवं ई लर्निंग सेंटर स्थापित किया गया। कंप्यूटर शिक्षा आज के युग में जीवन में उपयोग करने वाली प्रणाली है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में 2019 के मंडलाध्यक्ष रोटेरियन हरी गुप्ता रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित होते रहने चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक समिति की ओर से प्रबंधक राकेश अग्रवाल ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, अंकुर वर्मा, अमित गुप्ता, मुदित बंसल, गौरव माहेश्वरी, सुनील गुप्ता, अतुल गुप्ता, विवेक गुप्ता, गौरव अग्रवाल, राजीव गुप्ता, हितेन्द्र ईमानी, अनिल गोयल, सचिन सिंघल, अमरजीत चावला आदि मौजूद रहे।