फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगल-अगल सड़क हादसे में तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली में सड़क हादसे में तीन घायल
विज्ञापन

मंडावली। क्षेत्र में अगल-अगल सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। नजीबाबाद-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर मुस्सेपुर नहर पुलिया के पास दो बाइक टकराया गईं। घटना में शेखुपुरा निवासी 25 वर्षीय मोहित और जटपुरा बौंडा निवासी महबूब घायल हो गए। बताया जाता है महबूब बाइक से दूध लेकर मंडावली दिशा की ओर जा रहा था। किसी वाहन से बचने के प्रयास में महबूब की बाइक और पीछे से आ रही मोहित की बाइक टकरा गई। जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को पद्यमावती हॉस्पिटल मुस्सेपुर भर्ती कराया। सोमवार की देर रात मंडावली थाने के निकट कार और बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार घायल हो गया। सुरजानगर मुजफ्फरनगर निवासी शुभम नांगल सोती दिशा से मंडावली की ओर आ रहा था। बिजनौर नवीन कार ले हरिद्वार दिशा से आ रहा था। मंडावली थाने के निकट बाइक और कार की भिड़ंत हो गई। घटना में घायल शुभम को थानाध्यक्ष संदीप त्यागी के निर्देशन में पुलिस ने निजी अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें