फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वाले 150 लोगों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। पालिका प्रशासन ने होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिए है। एसडीएम के आदेश पर होली के मौके निकलने वाले जुलूस के मद्देनजर अतिक्रमण करने वाले 150 से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी किए गए है। हिदायत दी गई कि यदि अतिक्रमण तुरंत नहीं हटाया गया तो पालिका जुर्माना वसूलेगी।
विज्ञापन

रंग की एकादशी से धामपुर में होली का हुड़दंग शुरू हो जाता है। इस बार रंग की एकादशी 17 मार्च की है। इससे पहले पालिका प्रशासन ने अधिकारियों के आदेश पर अपना काम तेजी से शुरू कर दिया है। पालिका प्रशासन की ओर नगर के उन सभी मार्गों का भ्रमण कर लिया गया है, जिन मार्गों से नगर में गीले और सूखे रंग का जुुलूस निकाला जाता है। उन सभी लोगों को सुझाव दे दिया गया है, जो जुलूस निकलने वाले मार्ग पर रेत बजरी और ईंटों को रख कर कारोबार कर रहे है। मगर, अभी तक अमल न किए जाने पर पालिका की ओर से नोटिस भेज कर उन्हें तामील कराए जा रहे है। अब तक करीब 150 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके है। नोटिसों में अवगत कराया गया है कि या तो वह स्वयं ही मार्ग को साफ कर दें। यदि ऐसा नहीं किया गया तो उनसे पालिका की ओर से आदेशों का उल्लंघन करने पर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई होगी। हर हाल में यह काम 10 मार्च तक पूरा होना है। उधर, नोटिस मिलने के बाद संबंधित लोगों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें