हाथियों ने किसानों बोला हमला
हरेवली। साहूवाला वन क्षेत्र से सटे गांव रामनगर गोसाई में हाथियों ने गेहूं और गन्ने की फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया। किसान रामपाल सिंह, गोपाल सिंह, अवतार सिंह, मदन सिंह, मंगल सिंह, आनंद सिंह, विजयपाल, कैलाश सिंह का कहना है कि बुधवार रात वह गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे थे। सुबह करीब 4:00 बजे आधा दर्जन हाथियों ने खेतों में धावा बोल दिया। उनकी झोपड़ियों को तहस नहस का डाला। उन्होंने किसी तरह से छिपकर जान बचाई। हाथियों ने उनकी गन्ने और गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया। जब उन्होंने गांव में जाकर लोगों को अवगत कराया तो बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर और कनस्तर पीटते हुए जंगल की ओर से गए। तब हाथी खेतों से निकल कर वनों की ओर भागे। वहीं, वन क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि अगर ऐसा है तो कर्मचारियों को भेजकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा जाएगा।