अफजलगढ़ । मोहल्ला बेगमसराय में बिजलीघर के पीछे पालिका रास्ते का निर्माण करा रही है। मोहल्ले की एक महिला ने मार्ग को बैनामाशुदा बताते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र भेजकर निर्माण कार्य रूकवाने की मांग की है । मोहल्ले की अफसरी बेगम पत्नी मो. इशरार ने एसडीएम को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि वह अफजलगढ़ के मेघपुर मौजा में बैनामाशुदा आराजी में उसका निजी जमीन है। पालिका का उसमें कोई दखल नहीं है, लेकिन पालिका उसमें मार्ग निर्माण करा रही है ,जबकि इस संबंध में वाद भी न्यायालय में विचाराधीन है। महिला ने शिकायती पत्र एसडीएम को भेजकर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है ।वही इस संबंध में ईओ धर्मराज राम का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।