नजीबाबाद। भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ से जुड़े पूर्व सैनिकों ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को राष्ट्र सेवा का अद्वितीय बलिदान बताया। अवधेश कुमार, नरेश विश्नोई, सहसंयोजक फौजी महेंद्र कुमार के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पूर्व सैनिकों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सरकार से कड़े फैसले लेने की सलाह दी। पूर्व सैनिक नरेश विश्नोई, अरुण कुमार, अनिल प्रताप, रणवीर सिंह, रामकुमार, नंदराम सिंह, राजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, हृदेश कुमार, प्रेम सिंह, नंदराम, कोमल सिंह, भाजपा नेता आशु अग्रवाल, इसम सिंह, डॉ. रितेश सैन, नमन गुप्ता, अंशुल मेहरा मौजूद रहे। उधर, गांव चौगांवा में शहीदों की आत्म शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। इस अवसर पर अनिल कुमार, यशपाल सिंह, सुभाष चंद, प्रवेश कुमार, देवेंद्र सिंह, सतेंद्र कुमार, कोमल सिंह, सुनील, शिवम, सोनू, नत्थू सिंह, ललित प्रजापति, नितिन, मुनेंद्र आदि शामिल रहे।