पुलवामा आत्मघाती हमले का विरोध जारी
नजीबाबाद। जम्मू-कश्मीर में आत्मघाती हमले में मारे गए जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा, कैंडल मार्च और जुलूस प्रदर्शन जारी है। नजीबाबाद में युवकों ने बाइक जुलूस निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। विद्यार्थियों और विभिन्न संगठनों की ओर से कैंडल मार्च और जुलूस निकालकर घटना के प्रति रोष व्यक्त किया गया।
विभिन्न स्कूलों के युवाओं ने इंडियन आर्मी संगठन के बैनर तले बाइक जुलूस निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। जुलूस में अमनदीप, रोहित, पवन भारद्वाज, हर्ष सैनी, कान्हा शर्मा, हरदीप, रॉबिन, शिवम, सत्यम, उज्ज्वल, रजत अग्रवाल, सौरभ, अभय सहित अनेक युवाओं ने बाइक जुलूस निकाला। एमडीएम इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडिट्स और साहू छजमलदास सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने शहीद सैनिकों की स्मृति में कैंडल जुलूस निकाला। उधर विभिन्न संगठनों से जुड़े नागरिकों तनु गोयल, ललित गुप्ता, रश्मि अग्रवाल, सुबोध महेंद्रा, प्रफुल्ल कुमार, निशा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने कैंडल मार्च निकाला।