जामा मस्जिद के बाहर पाकिस्तान का पुतला फूंका
शेरकोट/धामपुर। नगर की जामा मस्जिद चौक पर एकत्रित हुए लोगों ने आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर और सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। आतंकवाद का पुलता फूंका। राहत पठान, अरमान अहमद ने कहा कि घटना अत्यंत कायरतापूर्ण है। अरमान अहमद, डा.ॅ जावेद, शहबाज, साकिब, अमिष रस्तोगी, मान राजपूत, विजय वर्मा, अबरार अहमद आदि मौजूद रहे। वहीं, समना सराय में पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका गया। पद्म चौहान, विपिन, सुभाष सैनी, मेघराज सिंह, सर्वेश शर्मा रहे। धामपुर में सब्जी आढ़ती ऐसोसिएशन के कार्यकर्ता बड़ी मंडी में एकत्र हुए। यहां से भगत सिंह चौक पहुंचे और कैंडल जलाकर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राजू नारंगा पंजाबी, पतराम सैनी, बोबी सैनी, मदन सिंह, अवरार सिंह, ,खुशीराम सैनी, राजू, छोटे, राइन, मुमताज, हैदर अली, हरिश्चंद, मनोज सैनी आदि मौजूद रहे।