गन्ने से भरा ट्रक पलटा, युवती घायल
बिजनौर। नगीना थाना क्षेत्र के गांव सिम्मारेड़ी निवासी लाल सिंह की पुत्री शीतल कुमारी नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी अपने जीजा ओमप्रकाश के साथ बाइक से बिजनौर दवाई लेने आ रही थी। बिजनौर-नगीना मार्ग स्थित मोहित पेपर मिल के सामने पहुंचने पर नगीना की ओर जा रहा गन्ने से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। शीतल ट्रक की चपेट में आ गई और ओमप्रकाश दूर जाकर गिरा। राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी। पुलिस ने शीतल को ट्रक के नीचे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस के अनुसार ट्रक के नीचे एक अन्य बाइक भी दब गई। लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। लोगों को लगा कि गन्ने के नीचे दो लोग दब गए है। गन्ना हटाकर देखा तो कोई दबा नहीं मिला।